दैनिक मूक पत्रिका नवागढ़ – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय नवागढ़ प्रवास के दौरान मुंगेली रोड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां प्रज्वलित अखंड ज्योति के दर्शन करके छत्तीसगढ़ राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर के व्यवस्थापक लक्ष्मी कांत ठाकुर ने बताया कि अखंड ज्योति की स्थापना वर्ष 2023 में की गई थी। यहां दोनों ही पर्वों पर तेल एवं घी की मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाती है। साथ ही रामचरितमानस का अखंड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी होता है, जिसके लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डायरेक्टर वित्त विकास निगम विजय बघेल, सोनू तिवारी, अजब सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, दिनेश साहू, राम सुमेर साहू, गोविंद साहू, कार्तिक रजक, मोहित रजक, जगदीश साहू, राम चरण साहू और कमलेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
