जिले में सीन ऑफ क्राइम यूनिट का शुभारंभ होने से निश्चित तौर पर अपराध विवेचना में मिलेगा सहयोग – एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सीन ऑफ क्राईम यूनिट बेमेतरा वैज्ञानिक अधिकारी भारती चंद्राकर, थाना/चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ की उपस्थित में पुजा अर्चना कर पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा परिसर में स्थित भवन में जिला सीन ऑफ क्राईम यूनिट बेमेतरा कार्यालय का उद्घाटन रिबन काट कर किया गया।
*एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने कहा कि सीन ऑफ क्राइम यूनिट का शुभारंभ होने से निश्चित तौर पर अपराध विवेचना में सहयोग मिलेगा। यह इकाई फोरेंसिक साक्ष्यों के संग्रहण और विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे अपराधों की जांच अधिक वैज्ञानिक और सटीक होगी। इससे फोरेंसिक रिपोर्ट आने में लगने वाला समय कम होगा और पुलिस को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण करके अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकता है। संगठित अपराध सिंडिकेट पर प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सीन ऑफ क्राईम यूनिट बेमेतरा वैज्ञानिक अधिकारी भारती चंद्राकर, सहित थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चंद्रदेव वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्ड्रे, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, राजकुमार साहू, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, ओंकार प्रसाद साहू, बल्लूराम सोरी, सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, रघुवीर सिंह, तुलाराम देशमुख, पुरूषोत्तम कुलार्य, आनंदी राम सिन्हा, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।
