दैनिक मूक पत्रिका कुसमी/रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। परीक्षा आवेदन फॉर्म सामान्य शुल्क के साथ 01 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ 18 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सामान्य शुल्क तिथि : 01.12.2025 से 15.01.2026, विलंब शुल्क तिथि : 18.01.2026 से 25.01.2026, विलंब शुल्क : ₹500/-
फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
छात्र-छात्राएं अपनी पात्रता की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तें ओपन स्कूल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर देख सकते हैं। साथ ही जिले के अध्ययन केंद्रों में भी संबंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएंगे।
राज्य ओपन स्कूल द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, अध्ययन केंद्र संचालकों तथा जनसंपर्क विभाग को उक्त जानकारी प्रसारित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे छात्र समय पर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकें।
