विधायक ने बस्तर संभाग सहकारी समिति कर्मचारी संघ को अपना समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा संघ की मांगे जायज*
दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर – शुक्रवार को बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ बस्तर संभाग ने अपनी जायज 04 सूत्रीय मांगों को लेकर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी से मिले और अपनी चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में समर्थन मांगा साथ ही चार सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा है।
इसके साथ ही विधायक विक्रम मंडावी ने बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ बस्तर संभाग के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को जायज करार देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि “बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपने कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितियों में काम करते है और शासन की योजनाओं को गांवो के किसानों तक प्रदेश के 2058 सहकारी समिति के माध्यम से पंहुचाते है। इसलिए बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांग जायज है और बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ बस्तर संभाग जगदलपुर के 04 सूत्रीय मांगों को पूरा करने हेतु संघ को पूरा समर्थन है और साथ ही सरकार से मांग है कि बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ की 04 सूत्रीय मांगों को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए।”

विदित हो कि बस्तर संभाग के सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से 1- समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में धान परिदान पश्चात हुई संपूर्ण सुखत मान्य कर राशि समितियों को देते हुए धान खरीदी वर्ष 2024-25 कंडिका 1.10 में परिवहन पश्चात संपूर्ण सुखत समिति को दे अथवा प्रत्येक सप्ताह संपूर्ण परिवहन हो और वर्ष 2024-25 में शुन्य शार्टेज प्रोत्साहन का भी प्रावधान कर विभिन्न प्रदत्त कमीशन, प्रशांगिक, सुरक्षा व्यय में बढोतरी की जावे एवं मध्य प्रदेश सरकार की भांति शासकीय उचित मूल्य दुकान दारों के विक्रेताओं को प्रतिमाह 3000 रूपये दी जावे, छ.ग. शासन के कलेक्टर द्वारा नामित प्रशासनिक धान खरीदी अधिकारी प्रभारी को खरीदी से सम्पूर्ण धान परिवहन मिलान अंतिम तक सुखत की जिम्मेदारी लिखित में जारी किया जावे।
2- धान खरीदी नीति वर्ष 2024-25 में वर्णित कंडिका कमांक 11.3.3 आउट सोर्सिंग द्वारा कम्प्युटर आपरेटर के नियोजन को विलापित कर विभाग तय करते हुए नियमितिकरण किया जावे।
3- प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतनमान देने हेतु प्रति वर्ष प्रत्येंक समितियों को 3-3 लाख रूपये प्रबंधकीय अनुदान राशि मध्यप्रदेश सरकार की भांति दी जावे।
4- श्री कांण्डे कमेटी की अध्यक्षता रिपोर्ट सेवानियम 2018 संशोधन में भविष्य निधि, मंहगाई भत्ता, ई.एस.आई.सी. सुविधा, संस्था के दैनिक / संविदा कर्मचारियों को समिति के सीधी भर्ती में प्राथमिकता / बोनस अंक अनविार्य कर शीघ्र लागू करते हुए बैंक केडर समिति प्रबंधक पद, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के बैंको के खाली पदों पर समितियों के सहायक कर्मचारियों को 50 प्रतिशत विभागीय भर्ती करते हुए उम्र एवं योग्यता में शिथिलता दिए जाने जैसे प्रमुख मांग कर रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पीसीसी सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
