मूक पत्रिका नई दिल्ली। सनी देओल स्टारर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और ये मच अवेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई और 48 घंटों में ही इसने रिकॉर्ड प्री सेल कर ली है। इसी के साथ ये पहले ही सनी की पिछली बड़ी हिट फिल्म ‘जाट’ की कुल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ चुकी है। इतना ही नहीं इसने हाल ही में आई हिट ‘धुरंधर’ और पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है।
‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कर ली कमाई?
भारत में सोमवार सुबह सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। इस देशभक्ति से भरी फिल्म का बज इतना बना हुआ है कि इसे पहले दिन देखने के लिए लोगों में काफी होड मची हुई है और इसी के साथ इसकी धुआंधार प्री टिकट सेल हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि इसने रिलीज से पहले ही करोड़ों में कमाई कर ली है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ के हिंदी 2डी फॉर्मेट में अब तक 1 लाख 2 हजार 750 टिकटों की सेल हो चुकी है।
इसी के साथ इसने बिना ब्लॉक सीटों के प्री टिकट सेल में अब तक 3.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी एडवांस बुकिंग से हुई कमाई 6.53 करोड़ रुपये हो चुकी है।
‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
रिलीज से दो दिन पहले ही, बॉर्डर 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के आंकड़े को पार कर लिया है। ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले दिन की कमाई 9 करोड़ रही थी। लेकिन ये सनी की गदर 2 से पीछे चल रही है जिसने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि अभी ‘बॉर्डर 2’के बाद आज और कल का दिन और है। इन दो दिनों में इसकी प्री टिकट सेल में और उछाल आने की उम्मीद है जिसके चलते लग रहा है कि ये फिल्म बमफाड़ ओपनिंग करेगी।
बॉर्डर 2 के बारे में सब कुछ
‘बॉर्डर 2’ जे.पी. दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है। इसे नुराग सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बॉर्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
