दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – ग्राम बहेरा निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी, नाचा के पुरोधा स्व. नेमसिंह वर्मा के सुपुत्र शिक्षक चेतन सिंह वर्मा को काव्य रचना लेखन में मिला तृतीय स्थान। मुंबई प्रकाशन के द्वारा छत्तीसगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, जम्मूकश्मीर, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, एवं कर्नाटक के विभिन्न रचनाकारों के साझा काव्य संग्रह रचनाओं में से तीन सर्वश्रेष्ठ काव्य रचनाओ का चयन किया गया । जिसमे चेतन वर्मा की कविता “मन और मैं” को तृतीय स्थान प्रदान कर , कल्पना दीप सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। आपकी रचना गहन भावनात्मक और विचारशील काव्य है जो शीर्षक कविता होने के साथ ही यह संग्रह की संकल्पना को भी केन्द्र में रखती है। मन’ और ‘मैं’ के द्वंद्व को बड़ी सुंदरता से दर्शाया गया है। दार्शनिकता और साधारण जीवन का अद्भुत संगम है।”मन और मैं” कविता संग्रह की आत्मा है। इसमें आधुनिक मानव की मानसिक उलझनों, विरोधाभासों और आत्मसंघर्ष को अत्यंत प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया है। आत्मचिंतन को सुंदर ढंग से शाब्दिक रूप दिया है, जो हर पाठक को अंदर तक छूता है। जिला प्रशासन एवं साहित्य के विभिन्न मंचों पर भी आप सम्मानित हो चुके हैं।
