दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सर्वश्रेष्ठ साधना है। हमारे दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाना ही सच्चे अर्थों में देशभक्ति है। आज आवश्यकता है कि स्वदेशी उत्पादों के प्रति व्यापक जागरण अभियान चले, ताकि भारत की आर्थिक मजबूती की नई कहानी लिखी जा सके।
प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्वदेशी को बढ़ावा देने वाले उद्यमियों, कारीगरों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
हमारे प्रधानमंत्री मोदी के “लोकल फॉर वोकल” अभियान ने देशभर में स्वदेशी के प्रति एक नई चेतना जगाई है। इससे न सिर्फ स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को नई ताकत मिल रही है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था भी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। स्वदेशी अपनाएँ, देश को सशक्त बनाएँ।
