सांसद प्रतिनिधि जिला राम राना रहे मुख्य अतिथि
दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर – न्यू बस स्टैंड परिसर में विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में हुआ। शिविर का संचालन प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह परिहार की देखरेख में किया गया, जिसमें डॉ. अरविंद आचार्य, डॉ. श्रीकांत रथ, डॉ. हरीश केसरवानी सहित विभागीय टीम शामिल रही।
शिविर में 35 लोगों की जांच की गई और उन्हें आयुष औषधियां निःशुल्क दी गईं। डॉक्टरों ने मरीजों को पथ्य-अपथ्य, योग, दिनचर्या और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर सलाह दी। वात रोग और चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही, जिन्हें विस्तृत परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जिला राम राना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर आयुष चिकित्सा को गांव और शहर दोनों जगह आसानी से पहुंचाने में मदद करते हैं। पार्षद बसंती लिंगम और मुन्नालाल ताती भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
