दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा के तहसील भिंभौरी अंतर्गत ग्राम कोटा में आयोजित एकदिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस दौरान पूर्व विधायक ने खेल का उद्घाटन करते हुए कहा कि कबड्डी हमारे देश की पारंपरिक खेल है और इस खेल के माध्यम से हम सभी न केवल रोमांच का अनुभव करते हैं बल्कि यह खेल हमें आपस में आपसी भाईचारे और समरसता का भी अनुभव करता है ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधा के अभाव के बावजूद बहुत ही अच्छे कबड्डी के खिलाड़ी निकल रहे हैं जो बहुत ही खुशी और हर्ष का विषय है खेल के माध्यम से न केवल हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को भी आगे बढ़ा रहे हैं यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्राम कोटा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे आंचल से कबड्डी की टीम में भाग लेने के लिए आई हुई है मैं आयोजको को इस आयोजन के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा नेतराम निषाद नवीन ताम्रकार निहाल परगनिहा कृष्णा चतुर्वेदी राधेश्याम बंजारे नरेंद्र धीवर प्रवीण शर्मा दीपक देशलहरे ज्ञानचंद निषाद तरुण निषाद मंराम निर्मलकर मनीराम निषाद भूषण वर्मा नंद कुमार मार्कण्डेय गिरजा शंकर परगनिहा छन्नू लाल निषाद जामवन्त निषाद प्रेमलाल देशलहरे संजू निषाद गोपाल निषाद रजनी देशलहरे लक्ष्मी वर्मा माया वर्मा अमरीका गैंड्रे पुरन निषाद यशवंत निषाद यशवंत मार्कण्डेय सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
