दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड को विशेष PMLA (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट ने एक बार फिर बढ़ा दिया है। आज, 29 अक्टूबर 2025 को रिमांड अवधि समाप्त होने पर चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 12 नवंबर 2025 तक के लिए दोबारा न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
न्यायिक रिमांड बढ़ाने के साथ ही, रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट ने चैतन्य बघेल द्वारा दायर जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है।
