बीजापुर के 148 और सुकमा के 152 पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया
दैनिक मूक पत्रिका- बीजापुर और सुकमा जिले के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के युवाओं के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह भर्ती न केवल युवाओं को सुरक्षा बलों में सेवा का अवसर देगी, बल्कि क्षेत्र में शांति और विकास में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित करेगी।

सीआरपीएफ के 85 बटालियन के सीओ सुनील राही ने बताया कि बीजापुर जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए आवेदन और पंजीकरण 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक फुटबॉल स्टेडियम, एजुकेशन सिटी, बीजापुर में किए जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 अक्टूबर से 06 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगी। भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष (01 अगस्त 2025 की स्थिति में) निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 153 सेमी (छूट के बाद) और सीना 74.5 सेमी (कम से कम 5 सेमी फुलाव आवश्यक) होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 140.5 सेमी (छूट के बाद) तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं या सीआरपीएफ बटालियन से भी संपर्क कर सकते हैं।

