मूक पत्रिका मुंगेली। जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इसी कड़ी में जिला पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
