दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – भाजपा प्रवक्ता हर्षवर्धन तिवारी और नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा सहित बेमेतरा पालिका परिषद के भाजपा पार्षदों ने पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया था जिसमें में चर्चा करते हुए कहा भाजपा प्रवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है केन्द्र में मनमोहन सरकार से लेकर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचार में आकंद डुबी हुई है। इसी कारण से देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम नहीं बल्कि देश की जनता की गाढी कमाई के लूट खसोट में लगे हुए है।
भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी ने कहा बेमेतरा नगर पालिका आज कांग्रेसी पार्षद एवं उनके नेता घेराव करने जा रहे है किन्तु कोई ठोस वजह होनी चाहिए बल्कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार का पुलिंदा को पढ़ लेना चाहिए जो कांग्रेस देश को गर्त में ढकेल दी थी एवं बेमेतरा नगर में पिछले 05 वर्षो में कुर्सी, गार्डन कुर्सी, वाटर कूलर चौको के सौंदर्यीकरण के नाम पर जो किया है उसे आम जनता देखी है इसलिए उन्हे विधानसभा से लेकर पार्षद तक नकार चुकी है, लेकिन परिषद के पहले बैठक में कांग्रेसी आदतनानुसार भ्रष्टाचार करने की सोच रखे थे बेमेतरा की जनता ने विजय सिन्हा को दूसरी बार नगर के विकास का दायित्व सौंपा है उनका कार्यप्रणाली जनता देख चुकी है और सुबह 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक जनता के बीच में रहते है। जबकि कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष को जनता ढूढती थी वो सिर्फ मंचो में नजर आती थी।
‘‘शहर के विकास में कोई भेदभाव नहीं‘‘
इन लोगों ने कहा कि बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगर के सर्वागींण विकास के लिए सभी को साथ लेकर नगर विकास में लगे हुए है जो कांग्रेस को पच नही रहा है।
वार्ड क्र. 14 में 02 करोड़ रूपये का नाला निर्माण जो नगर विकास के लिए जरूरी है, स्वीकृति प्रदान की गई है जो कि कांग्रेस पार्षद तोकेश्वर साहू का वार्ड है। शहर के विकास को देखा जाता है किसका वार्ड है जरूरी नहीं है। वार्ड क्र. 02में रीता पाण्डेय कांग्रेस की पार्षद है उनके वार्ड में 70 लाख के लगभग विकास कार्य की राशि स्वीकृति की गयी है। वार्ड क्र. 09 में कांग्रेस पार्षद श्रीमती नीलम टण्डन के वार्ड में 23 लाख का कार्य स्वीकृति दिया गया है, वार्ड क्र. 13 कांग्रेस पार्षद प्रकाश ठाकुर के वार्ड में 39 लाख के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गयी है। वार्ड क्र. 15 कांग्रेस पार्षद श्रीमती रश्मि फणेन्द्र मिश्रा के वार्ड में 10 लाख की स्वीकृति की गई है। कहीं पर भी भेदभाव नहीं किया गया है।
भ्रष्टाचार में कांग्रेसी लिप्त
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजू साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। वे अपने पुराने कार्यकाल में कुर्सी घोटाला किया था, 2.50 लाख की कुर्सियां खरीदी की गई जो कही नजर नहीं आता, स्टेट से 3 हजार प्रति नग के हिसाब से 48 हजार की लाईट खरीदी की गई, अपने वार्ड में 2.50 लाख का डस्टबीन क्रय किया जिसे जनता ढूंढ रही है। वॉटर फिल्टर की खरीदी भी की गयी एवं आपत्ति करने पर 01 वॉटर फिल्टर लगाया गया।
पूर्व में वार्ड 19 की पार्षद जो वर्तमान में वार्ड 15 की पार्षद है उन्होने अपने पुराने कार्यकाल में अपनी निधि से राममंदिर में कुर्सी, आलमारी क्रय करना दिखाया था उसे उजागर होने पर रातोरात कुर्सी आलमारी मंदिर में भिजवाया गया कई स्थानों पर वॉटर कूलर क्रय किया गया।
पत्रकार वार्ता में हर्षवर्धन तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा;पार्षद नीतू कोठारी,सिमरन ताम्रकार ;विकास तंबोली; आकिब मलकानी;गौरव साहू, राजकुमार खांडे,उपस्थित थे ।
