मूक पत्रिका बेमेतरा/नवागढ़ – विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सतनामी समाज से जुड़े विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने आज जिला कलेक्टर महोदया से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के समग्र एवं चहुंमुखी विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) से भी सरपंचों ने मुलाकात की।

भेंट-मुलाकात के दौरान सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, ग्रामीण समस्याओं तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्रशासन को दी। साथ ही सभी गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रशासन से निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया गया।
कलेक्टर महोदया ने सरपंचों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन ग्रामों के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। वहीं पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत CEO ने कानून-व्यवस्था, पारदर्शिता तथा विकास कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कंठले (सरपंच, ग्राम पंचायत अतरगवां), पंडित जगोल देव चेलक (सरपंच, ग्राम पंचायत मोतिमपुर), काशी बांधे (सरपंच, ग्राम पंचायत बाराडेर), अर्जुन बांधे (सरपंच, ग्राम पंचायत नगधा), सेवादास डहरिया (सरपंच, ग्राम पंचायत दर्री), प्रमोद चतुर्वेदी (सरपंच, ग्राम पंचायत उसलापुर), ग्राम पंचायत हेमाबंध के सरपंच सहित अन्य साथी सरपंच उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी ने मिलकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
