दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय और उल्लेखनीय भूमिका के लिए पार्षद नीतू कोठारी को बीते बुधवार को गुजरात के वडोदरा में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
शाश्वत हिंदू जागृति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नीतू कोठारी को परमपूज्य बालब्रह्मचारी उपसर्ग विजयी आचार्य सूर्यसागर गुरुदेव के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ।

समारोह में देशभर से आए विशिष्ट अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नीतू कोठारी के सामाजिक कार्यों—विशेषकर जनता के बीच सेवा भाव, जनसहयोग और सामाजिक उत्थान के उनके निरंतर प्रयास—की सराहना की गई।
सम्मान प्राप्त करते हुए नीतू कोठारी ने कहा कि यह सम्मान समाज के सहयोग, आशीर्वाद और भरोसे का परिणाम है तथा आगे भी वे जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति व समर्पण के साथ करती रहेंगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाजहित के संकल्प के साथ किया गया ।
