Oplus_131072
दैनिक मूक पत्रिका/बीजापुर | उसूर ब्लॉक के चिन्ता कोंटा पोटाकेबिन में अध्ययनरत छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीर रुख अपनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जांच समिति के संयोजक पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम को बनाया गया है। समिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू पोटाम, जनपद पंचायत सदस्य मनोज अवलम, सुश्री अनिता तेलम, श्रीमति सरस्वती वासम, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमति रत्ना सोढ़ी तथा वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश वासम को सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति को निर्देशित किया है कि वे अविलंब आवापल्ली का दौरा कर पीड़ित परिवार, पोटाकेबीन प्रबंधन और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें। समिति अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि छात्रा की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
