दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बीते बुधवार को बहुनवागांव रोड स्थित गुरु बालक दास स्मृति स्थल सतनाम धाम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनों ने संविधान के गौरवशाली इतिहास, उसकी निर्माण यात्रा और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, समानता और न्याय का मजबूत आधार है। उन्होंने युवा पीढ़ी से संविधान के मूल सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
