दैनिक मूक पत्रिका बस्तर – जगदलपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी श्रीमती सुमित्रा बघेल (उम्र 51 वर्ष) के घायल होने की सूचना सामने आई है। उन्हें घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
महारानी अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि श्रीमती सुमित्रा बघेल अपनी माता जी के निधन के बाद पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थीं। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने स्वयं को चोटिल किया है।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा निगरानी रखी जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं परिजन और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
