Oplus_0
बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद महेश कश्यप ने रोहन घोष को अपना मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किया है। रोहन घोष पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और युवामोर्चा सहित विभिन्न स्तरों पर भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
रोहन घोष पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जगदलपुर नगर मंडल में दायित्व निभा चुके हैं और भाजपा के आनुषांगिक संगठनों में नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं।
सांसद कश्यप ने उनकी राजनीतिक समझ और मीडिया दृष्टिकोण को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से जनता, मीडिया और सांसद कार्यालय के बीच संवाद और अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगा।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहन घोष ने सांसद के प्रति आभार जताया और कहा कि वे इस जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका लक्ष्य सांसद के जनसेवा कार्यों और बस्तर की जनभावनाओं को सही ढंग से सामने लाना रहेगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों और सांसद कार्यालय से जुड़े सभी लोगों ने रोहन घोष को शुभकामनाएं दी हैं।
