दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – समग्र शिक्षा के तहत संचालित नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनसुली (बेमेतरा) के कृषि ट्रेड के कक्षा-9वी. से 12वी. के छात्रों ने रेवेन्द्र सिँह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र- ढोलिया, जिला बेमेतरा का औद्योगिक भ्रमण किया गया l कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. संदीप भण्डारकार, डॉ. कुंती बंजारे मैडम ( सहायक प्राध्यापक, उद्यानकीय) डॉ. साक्षी बजाज मैडम (सहायक प्राध्यापक, सस्य विज्ञान) एवं इंजीनियर यु. के. ध्रुव सर ( सहायक प्राध्यापक कृषि अभियांत्रिकी) के मार्गदर्शन में विद्यार्थियो ने कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया l भ्रमण के दौरान डॉ. बंजारे मैडम ने सर्वप्रथम हाईटेक नर्सरी के प्रबंधन तथा प्रो-ट्रे में नर्सरी तैयार करने के तरीके के बारे में तकनिकी जानकारी प्रदान किये, साथ ही प्रोटेक्टेड नर्सरी के महत्त्व को विस्तार से बताये, मैडम ने साथ- साथ छात्रों को ऑर्चड के अंतर्गत आम एवं अमरुद की खेती की उन्नत तरीके व विभिन्न किस्मो के विषय मे विस्तार से बताये साथ ही उच्च पोषक तत्वों से भरपूर ड्रेगन फ्रूट के उन्नत खेती की संभावनाएं पर विस्तार से जानकारी प्रदान किये l भ्रमण के अगले चरण मे डॉ बजाज मैडम के द्वारा छात्रों को अलसी के रेशे से विभिन्न प्रकार के कपडे तैयार करने के सम्पूर्ण प्रक्रिया जैसे रेटिंग, मशीन के माध्यम से अलसी के डंठल से रेशा अलग करना, बुनाई एवं रंगाई जैसे विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराये ,ये कौशल विकास के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर निर्मित करने में सहायक सिध्द हो सकते है l भ्रमण के दौरान छात्रों को इंजी. ध्रुव सर ने वर्तमान परिदृश्य मे तकनीकी जानकारी एवं तकनीकी उपकारणों के उपयोग से खेती के कार्यों को सुगमता से सम्पन्न किया जा सकता है, के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी छात्रों के माध्य साझा किये l समस्त कृषि वैज्ञानिको द्वारा दी गयी उपरोक्त सभी जानकारी निश्चित रूप से छात्रों के लिए रुचिकर, लाभदायक एवं उपयोगी सिद्ध होगा l इस औद्योगिक भ्रमण में विद्यालय के कृषि प्रशिक्षक लेखराम वर्मा, योगेश्वर कुमार साहू, पंकज यादव, वीरेंद्र वर्मा जी उपस्थित थे l यह भ्रमण शाला के प्राचार्य सुरेश चंद्र यादव सर के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ
