“हर बच्चा सुरक्षित, पोलियो मुक्त भारत की ओर”
दैनिक मूक पत्रिका बस्तर – विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट के सहयोग से परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा ग्राम मधोता–2 में पल्स पोलियो जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामवासियों में पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना और यह सुनिश्चित करना था कि गाँव का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
अभियान का नेतृत्व जिला समन्वयक सूरज पटनायक ने किया। इस दौरान टीम ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पोलियो टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। टीम द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी बच्चों को सीएचओ प्रमीला बघेल के माध्यम से पोलियो की खुराक दी गई है या नहीं।
संस्था के जिला समन्वयक ने बताया कि भारत ने पोलियो मुक्त राष्ट्र बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन अब भी सतत जागरूकता और 100% टीकाकरण कवरेज आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दशकों की निरंतर मेहनत और जनसहयोग से देश ने इस दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
कार्यक्रम में उपस्थित सीएचओ प्रमीला बघेल
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलदई मांझी,डॉक्टर डॉ. हिरमा मरकाम,फार्मासिस्ट रविंद्र पोयाम,लैब टेक्नीशियन: पल्लवी पांडे,स्टाफ नर्स: पूर्वा खापर्ड,पायलट: अशोक सहित हितग्राही उपस्थित थे।इस दौरान घर-घर जाकर बच्चों की पोलियो खुराक की स्थिति की जाँच की गई। पोलियो उन्मूलन के महत्व और वैक्सीन की अनिवार्यता पर जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से “दो बूंद ज़िंदगी की” संदेश को घर-घर पहुँचाया गया।स्थानीय महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
हर बच्चे को मिले पोलियो की दो बूंदें — ताकि हमारा भारत हमेशा रहे पोलियो मुक्त।” परिवर्तन समाज विकास समिति, एसबीआई संजीवनी एमएमयू टीम, मधोता–2, जिला बस्तर।
