दैनिक मूक पत्रिका रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह वह 11 बजे पं दीनदयाल पीएम जन मन – मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वह मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा वे दोपहर 2:40 बजे सोनपैरी पहुचेंगे, जहां हिंदू सम्मलेन कार्यक्रम में शिकारत करेंगे।
