मूक पत्रिका रायपुर। रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आज यानी गुरुवार से शुभारंभ होने जा रहा है। राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह साहित्य उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10:30 बजे उद्घाटन कार्यक्रम होगा। स्पीकर डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा भी शामिल होंगे। वहीं फिल्म अभिनेता मनोज जोशी मौजूद रहेंगे। देशभर के नामचीन साहित्यकार, कवि और पत्रकार भी हिस्सा लेंगे। 25 जनवरी तक साहित्य उत्सव चलेगा। कायर्क्रम के बाद मुख्यमंत्री साय लोकभवन में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’ प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र – छात्राओं का सम्मान करेंगे।
