मूक पत्रिका मुंगेली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के तत्वाधान में जिले में कुल सात स्थानों पर प्याऊ घर खोला गया। जिसका शुभारंभ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर लौदा में पुन्नूलाल मोहले विधायक एवं कुंदन कुमार कलेक्टर के हाथों हुआ। इसी प्रकार मुंगेली में रामनवमी के अवसर पर जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली के सौजन्य से उनकी उपस्थिति में प्याऊ घर का उद्घाटन हुआ।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश में प्रतिवर्ष पूरे एक माह तक प्याऊ घर संचालित किया जाता है। जिसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं समाज सेवी व्यक्तियों के माध्यम से प्याऊ घर का निर्माण होता है। जहां स्काउट गाइड के विद्यार्थी पालियों में अपनी सेवाएं देते हैं। उनके सेवा कार्य के फलस्वरुप आम नागरिक और राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा जल प्राप्त होता है।
राज्य मुख्यालय अंतर्गत गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं इंद्रजीत सिंग खालसा राज्य मुख्य आयुक्त के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जिला संघ मुंगेली द्वारा राणा प्रताप सिंह ठाकुर जिला मुख्य आयुक्त, एल.पी. डाहिरे पदेन जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी, जेठमल कोटड़िया अध्यक्ष, रामशरण यादव, संजय त्रिपाठी, शैलेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष, संतोष कुमार यादव कोषाध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुंगेली जिले में संघ के पदाधिकारी एवं स्काउट गाइड के विद्यार्थियों की सलंग्नता से स्थानीय सहयोग व सहभागिता से पूरे एक माह तक प्याउ घर का संचालन होगा।
उक्त अवसर पर श्रीकांत पांडे अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली, प्रभाकर पांडेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली, अशोक सोनी जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, कुणाल पांडेय तहसीलदार, चंद्रकांत राही अतिरिक्त तहसीलदार मुंगेली, श्रीमती प्रतिभा मंडलोई विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया, अशोक यादव बीआरसीसी पथरिया, स्वतंत्र मिश्रा, उमाकांत सिंह ठाकुर सहित पदाधिकारीगण राजेंद्र दिवाकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त, सृष्टि शर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड तथा अन्य पदाधिकारीगण एवं स्काउट गाइड व रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
