दैनिक मूक पत्रिका कुसमी – संविधान दिवस के अवसर पर कुसमी नगर अध्यक्ष का संदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने संविधान के महत्व को स्मरण करते हुए नागरिकों से जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की है। नगर अध्यक्ष अपने संदेश में कहते हैं कि संविधान किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति होती है। हमारे देश का संविधान समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है, कि वह इन मूल्यों का सम्मान करे और अपने योगदान से राष्ट्र को मजबूत बनाए।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों को याद करने का दिन है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें, तो समाज और राष्ट्र दोनों समृद्ध बन सकते हैं।
अपने संदेश में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संविधान की वजह से भारत एक सशक्त, लोकतांत्रिक और विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसलिए हमें संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का सही उपयोग करते हुए सामाजिक सद्भाव, शांति और प्रगति के मार्ग पर चलना चाहिए।
नगर अध्यक्ष का यह संदेश संविधान दिवस पर लोगों को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।
