सक्ति पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में 70 गुम मोबाइल मालिकों को मिला वापस
दैनिक मूक पत्रिका सक्ती :– जिले में आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर साइबर नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के नेतृत्त्व में विशेष अभियान चलाकर सायबर सेल द्वारा कुल 70 एंड्रॉइड मोबाइल सेट बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीबन 10 लाख 50 हजार रूपये है। विदित हो कि जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉइड फोन के गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था, जिसका तलाश व खोजबीन साइबर सेल सक्ति द्वारा किया जा रहा था। सायबर सेल सक्ति द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल की सूचना सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया। जिसके तहत 70 एंड्रॉयड मोबाइल ढूंढने में सफलता मिली है।
जानकारी हो कि जिले में साईबर पुलिस ने फरवरी 2023 से लेकर अब तक कुल 405 नग एंड्रॉयड फोन ढूंढ़ने में सफलता पाई। जिनमें से 335 मोबाईल पहले ही मोबाइल मालिकों को प्रदान किया जा चुका है वहीं 70 नग मोबाइल मालिकों को प्रदान किया गया।
बता दें आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर नागरिको को वापस करने पर सक्ति पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये।उक्त कार्यवाही में साइबर सेल से आर. कमल किशोर सिदार, कमलेश लहरे, पवन सांडे, जितेन्द्र कँवर, अलेक्स मिंज एवं गोपाल साहू सायबर सेल सक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
