दैनिक मूक पत्रिका बलरामपुर – सरगुजा संभाग के बलरामपुर सूरजपुर कोरिया एवं जशपुर जिले में बादी गैंग का आतंक काफी ज्यादा है। लूट चोरी और डकैती इनका मुख्य काम है और उनके गिरोह का आतंक इतना ज्यादा है कि यह हत्या करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। सरगुजा संभाग के अलग-अलग थानो में इस गैंग के कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में बलरामपुर पुलिस की टीम ने बादी गैंग के 8 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वही आपको बता दें कि कोतवाली बलरामपुर पुलिस जिस युवक को पूछताछ के लिए ला रही थी और उसके संध्यास्पद मौत हुई है वह भी बादी गैंग का ही सदस्य था। और पुलिस के अनुसार उसके पास भी भारी मात्रा में माल बरामद किया गया था।

हैँ निगरानी बदमाश
पुलिस से मेरी जानकारी के अनुसार हीरु उर्फ़ फेंकू पिता गेंदु बादी एक निगरानी सुधा बदमाश है और उसके खिलाफ सीतापुर थाने में कई मामले दर्ज हैं। सीतापुर थाना क्षेत्र में इस गिरोह के सदस्यों ने कई वारदात को अंजाम दिया है जो आतंक के पर्याय बने हुए थे। पुलिस की टीम ने बताया कि बादी गिरोह का मुख्य सदस्य हीरु सीतापुर क्षेत्र मे साल 1999 मे अपराध के क्षेत्र मे सक्रिय है और सेंधमारी और अन्य मामले उसके खिलाफ दर्ज हैँ। पुलिस की टीम ने बताया कि इसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं और वह एक हिस्ट्री सीटर है।
हत्या करने से भी पीछे नहीं हटता है ये गिरोह
पूरे सरगुजा संभाग में बादी गिरोह के सदस्य किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पीछे नहीं हटते हैं। वारदात गंजाम देते समय अगर कोई व्यक्ति जग जाता है तो उसकी हत्या करने से भी यह लोग पीछे नहीं हटते हैं ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिले के सीतापुर बलरामपुर सरगुजा एवं अन्य इलाकों में उनकी मौजूदगी रही है और लूट डकैती और चोरी के मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस के लिए रहती है चुनौती

लूट डकैती और चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में काफी भाई का माहौल हो जाता है और लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं ऐसे में पुलिस के लिए मामलों को सुलझाना काफी चुनौती भरा हो जाता है। ऐसे में पुलिस की टीम से जब हमारी बात हुई तो उनका कहना है कि इन मामलों को सुलझाना उनके लिए भी काफी चुनौती भरा रहता है क्योंकि लूट डकैती और चोरी करने के बाद उनके पास से ज्यादातर माल बरामद करना काफी मुश्किल होता है लेकिन पुलिस कई मामलों में सफल रहती है इनमें जनता का सहयोग भी उन्हें काफी मिलता है।
