दैनिक मूक पत्रिका नई दिल्ली। सर्दियां आते ही रूसी, खुजली और बालों के झड़ने की समस्या अचानक बढ़ जाती है जिससे लोग तरह तरह के शैम्पू और ट्रीटमेंट आज़माने लगते हैं। लेकिन अगर आप बालों की इन सर्दियों वाली समस्याओं से बिना किसी कैमिकल के छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके घर के आस पास उगने वाला एक साधारण पौधा आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण स्कैल्प तेजी से ड्राई होता है जिससे डैंड्रफ और खुजली की परेशानी बढ़ जाती है। कई लोग कैमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर हो जाते हैं लेकिन एक प्राकृतिक पौधा ऐसा है जो स्कैल्प को भीतर से हील कर बालों को टूटने, झड़ने और रूसी से सुरक्षित रखता है। पर कहीं भी मिलने वाला यह पौधा आपके बालों के लिए काफी काम का है।
ठंड में बालों का रुखापन बढ़ जाता है और स्कैल्प का नैचुरल ऑयल कम होने लगता है ऐसे में एलोवेरा बालों के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। यह बालों को पोषण देने वाले एंजाइम, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो स्कैल्प को शांत करते हैं और बालों में चमक लाते हैं। सर्दियों में इसका इस्तेमाल रूखी त्वचा और कमजोर बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
लोकल 18 से बातचीत में औषधीय गुणों के जानकार रोपणीय प्रभारी विष्णु कुमार तिवारी बताते हैं कि भारत में एलोवेरा को प्राचीन समय से धृतकुमारी के नाम से जाना जाता है और यह सौंदर्य व स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद उपयोगी है।
एलोवेरा का गूदा सीधे बालों या त्वचा पर लगाने से तेजी से पॉजिटिव रिज़ल्ट मिलता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। एलोवेरा का गूदा दिन में दो बार स्कैल्प पर रगड़कर साफ करने से एक सप्ताह में ही रूसी लगभग पूरी तरह खत्म हो जाती है।
एलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं और स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रखते हैं। सर्दियों में इसे बालों में 30 से 45 मिनट तक लगाकर छोड़ दें जबकि गर्मियों में चाहें तो इसे रातभर भी लगा सकते हैं। हल्के हाथों से मसाज करने से गूदा स्कैल्प में अच्छी तरह बैठता है और असर जल्दी दिखाई देता है।
अगर ठंड में बाल झड़ना, रूसी या स्कैल्प की जलन आपको परेशान कर रही है तो एलोवेरा एक बेहद सरल, किफायती और प्राकृतिक उपाय है। नियमित उपयोग से न केवल रूसी खत्म होती है बल्कि बाल और भी मुलायम, घने और चमकदार बनते हैं।
