दैनिक मूक पत्रिका दंतेवाड़ा – सीपीआई दंतेवाड़ा इकाई ने बीते मंगलवार को जिला मुख्यालय में 14 सूत्रीय मांगों के साथ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने मांगों के समर्थन में राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । मांगों में प्रमुख रूप से एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यको पर हो रहे हमलों पर रोक लगाने, पेसा कानून, जल, जंगल जमीन को निजी कंपनियों को नहीं देने, वनाधिकार मान्यता कानून 2006को कड़ाई से लागू करने, जल, जंगल जमीन पर पूरा अधिकार ग्रामसभा को देने, खनिज न्यास निधि का नियमित फंड ग्राम पंचायत को देने, बिजली बिल कम करने स्मार्ट मीटर हटाने, 400यूनिट फ्री बिजली देने, एनएमडीसी के चतुर्थ वर्ग जैसे एल वन, एल टू के भर्ती पर रोक हटाने, गरीब तबके को न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने, एसआईआर पर रोक, स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने, बेरोजगारों को नौकरी, समानता, धर्मनिरपेक्षता सामाजिक न्याय सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया है । सीपीआई के जिला सचिव जितेंद्र सोरी ने कहा कि सरकार इन जायज मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करें अन्यथा आने वाले समय में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा । जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
