दैनिक मूक पत्रिका हसौद – हसौद में 9 से 12 दिसंबर तक प्रस्तावित 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों के तहत परंपरागत ज्वारा स्थापना कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सक्ति जिला के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे और उन्होंने ज्वारा स्थापना में आहुतियाँ अर्पित कीं।ज्वारा कार्यक्रम में गायत्री परिवार के साधक, महिलाओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्रोच्चारण और कलश स्थापना के साथ महायज्ञ की औपचारिक शुरुआत मानी गई। जिला प्रभारी मंत्री ख़ुशवंत साहेब ने कहा,“गायत्री परिवार से मेरा पुराना गहरा जुड़ाव रहा है। हर वर्ष इस तरफ़ की कार्यक्रमों में मैं शामिल होता रहा हूँ। जिस जिले का मैं प्रभारी मंत्री हूँ, वहाँ 251 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होना मेरे लिए और जिले वशियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्हों ने कहा इस पवित्र आयोजन से मुझे जोड़ने के लिए मैं सभी का आभारी हूँ।” ज्वारा स्थापना के बाद मंत्री साहेब ने महायज्ञ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समिति को आवश्यक निर्देश दिए।आयोजन समिति के अनुसार चार दिवसीय महायज्ञ में प्रदेश भर से यज्ञाचार्य और श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब सहित पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, सक्ति जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति द्रोपती कीर्तन चंद्रा, जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा, जिला अध्यक्ष बीजेपी टीकेश्वर गबेल , जि.प.स जानकी सतनारायण चन्द्रा व समस्त गायत्री परिवार उपस्थित रहे।
