सिंघौरी शाला परिवार ने किया आत्मीय स्वागत
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ मीनाक्षी शर्मा को शासकीय हाई स्कूल मटका में प्राचार्य के पद पर पदस्थापना का आदेश प्राप्त हुआ है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सिंघौरी शाला परिवार की ओर से उनका पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल देकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी शर्मा वर्ष 2017 से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघौरी में प्रधान पाठक के रूप में कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक सरस्वती साहू, शशिकला यादव, देवेंद्र साहू, नुतेश्वर चंद्राकर, प्रशांत बघेल, किरण खरे, पूनम साहू एवं राजेश गायकवाड़ उपस्थित रहे। सभी ने मीनाक्षी शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
