रायपुर – नवा रायपुर में मंत्रालय परिसर के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबीरनगर से मंत्रालय आने-जाने वाली बस नंबर 3073 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा मंत्रालय गेट नंबर-4 के सामने शाम के वक्त हुआ, जब अधिकारी-कर्मचारी अपने घर लौट रहे थे। बस में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
