दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने जाकर विगत दिनों बेमेतरा शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गवाने वाले जीवन साहू के परिवार जनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया ज्ञात होगी पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने घटना के दूसरे दिन दूरसंचार मोबाइल के माध्यम से मृतक के परिवार जनों से बातचीत की थी तथा बीते गुरुवार स्वयं उनके निवास में पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस दर्दनाक सड़क हादसे के आरोपी के गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी अत्यंत ही संदेहजनक रही है उसे जिस तरीके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें ऐसा लग रहा है कि कहीं ना कहीं कोई षड्यंत्र है आरोपी अपने घर में ही था किंतु पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में यह भी नहीं बताया गया कि उसे कहां से गिरफ्तार किया गया है जिस तरह से जिला साहू समाज के अध्यक्ष के लेटर पैड में मेरे विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बहिष्कार की बात कही गई है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है मेरा इस प्रकरण में शुरू से ही मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं घटना के दूसरे दिन जो बेमेतरा में आंदोलन किया गया उसमें भी कांग्रेस के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और मैं खुद भी लगातार इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों से आरोपी की गिरफ्तारी तत्काल किए जाने की बात करते रहा हूं जबकि भाजपा के स्वयं के नेता जो साहू समाज से भी जुड़े हुए हैं वह अब तक ना तो किसी प्रकार से इस घटना के लिए दो शब्द कहे है और ना ही पीड़ित पक्ष से मुलाकात की है वह किसका साथ दे रहे हैं क्या जिला साहू समाज के अध्यक्ष उन लोगों को भी साहू समाज से निकाल पाएंगे जो साहू समाज के नेता है और भाजपा की राजनीति करते हैं जिन्होंने इस घटना में चुप्पी साध रखी है उन्हें क्यों बहिष्कृत नहीं किया गया यह मेरे विरुद्ध एक षड्यंत्र है भाजपा का साहू समाज के सभी दुखों सुख दुखों में मेरा शुरू से ही आना-जाना रहा है मैं साहू समाज को अपना परिवार मानता रहा हूं मेरे राजनीतिक गुरु मान् ताम्रध्वज साहू जी है है और उनके सानिध्य के कारण मेरा राजनीतिक जीवन के प्रारंभ से ही साहू समाज से पारिवारिक रिश्ता रहा है विधायक बनने से पूर्व विधायक के पद पर रहते हुए और आज विधायक ना होते हुए भी साहू समाज के साथ मेरा रिश्ता मेरे खुद के समाज से अधिक जुड़ाव साहू समाज के साथ रहा है किसी एक व्यक्ति के लेटर पैड में लिख देने मात्र से पूरे समाज से रिश्ता खत्म नहीं हो जाता मैं पहले भी साहू समाज के लिए समर्पित रहा हूं और आगे भी रहूंगा इस अवसर पर रवि परगनिहा भारत भूषण साहू शशि प्रभा गायकवाड सुमित राजपूत दीपक दिनकर किशन साहू सहित ग्राम वाशी उपस्थित रहे।
