500 एकड़ में खुलना था चूना पत्थर ओपन खदान,ग्रामीणों की एकजुटता ने रोकी जनसुनवाई
कड़ाके की ठंड में रातभर पहरा, जनसुनवाई में एक भी ग्रामीण नही हुए शामिल जनसुनवाई स्थल पर रातभर जमकर विरोध
दैनिक मूक पत्रिका सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ के 5 गांवो के 500 एकड़ कृषि भूमि पर खुलने वाला चूना पत्थर ओपन माईंस खदान का आज आयोजित जनसुनवाई का ग्रामीणो ने बहिष्कार कर दिया जिसके चलते प्रशासन ने भी जनसुनवाई को निरस्त करने फरमान जारी कर दिया। इस पर्यावरणीय स्वीकृति के लिये आयोजित जनसुनवाई को लेकर प्रभावित 5 गांवो के निवासियो ने अभूतपूर्व एकता का परिचय दिया और जनसुनवाई स्थल के कुछ दूरी पर पूरा एरिया को घेरकर तगडा घेराबंदी कर दिया। ग्रामीणो के विरोध के उफान को देखते हुए प्रशासन ने जनसुनवाई को निरस्त करने का लिखित में पत्र जारी कर दिया। पर्यावरणीय स्वीकृति के लिये इस जनसुनवाई के निरस्त होने के बाद उम्मीद जताया जा रहा है कि ग्रीन सस्टेनेबल कंपनी ओपन माईंस खदान का अपना प्रस्ताव का बोरिया बिस्तर समेट सकती है।
