माईजीओवी पोर्टल पर उपलब्ध है ऑनलाइन प्रतिज्ञा प्रमाणपत्र
दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा- संविधान दिवस के अवसर पर नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और संविधान के प्रति कर्तव्यों को सशक्त रूप से समझाने के उद्देश्य से भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय एवं मायजीओवीं भारत द्वारा रीड द प्रेबले – टेक द पलेज अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत देशभर के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से संविधान की प्रस्तावना (Preamble) पढ़कर डिजिटल शपथ ले सकते हैं और अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार द्वारा विकसित pledge.mygov.in पोर्टल पर जाकर नागरिक केवल कुछ सरल चरणों में शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने के बाद प्रमाणपत्र को तुरंत ई-मेल या मोबाइल पर भेजा जा सकता है तथा प्रत्यक्ष डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क एवं पूरी तरह ऑनलाइन है।
अभियान का उद्देश्य संविधान की मूल भावना – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व – को जन-जन तक पहुँचाना है। डिजिटल माध्यम के कारण युवा, विद्यार्थी, कर्मचारी, अधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में इस जन-भागीदारी से जुड़ रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर अब तक हजारों नागरिक शपथ ले चुके हैं, जिससे यह राष्ट्रीय जागरूकता अभियान और अधिक मजबूत हो रहा है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भी जिले के सभी नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे संविधान की प्रस्तावना को अवश्य पढ़ें और ऑनलाइन शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों और अधिकारों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।
