दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 34 माओवादी कैडरों ने सरेंडर किया, जिसमें 84 लाख के 7 महिला कैडर और 27 पुरुष कैडर शामिल हैं. इन सभी माओवादियों ने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है.
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है. पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि दी गई है.
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है. पुनर्वास करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जियें और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें.”
उन्होंने आगे कहा, “माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है.”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, जिला बल, STF, कोबरा,सीआरपीएफ बलों का विशेष योगदान रहा है. इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है.
इन माओवादियों ने किया सरेंडर
1.पण्डरू पूनेम ऊर्फ संजू, पदनाम- डीव्हीसीएम केरलापाल एरिया कमेटी, इनाम-8 लाख रुपये
2.रूकनी हेमला, पदनाम-कंपनी नंबर 02 पीपीसीएम, इनाम-8 लाख रुपये
3.देवा उईका, पदनाम- कंपनी नंबर 01 पार्टी सदस्य, इनाम-8 लाख रुपये
4.रामलाल पोयाम, पदनाम- कंपनी नंबर 01 पार्टी सदस्य, इनाम-8 लाख रुपये
5.मोटू पुनेम उर्फ रवि, पदनाम- कंपनी नंबर 02 पार्टी सदस्य, इनाम-8 लाख रुपये
6.मीना माड़वी उर्फ जमली, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी अन्तर्गत मंगी एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), इनाम-5 लाख रुपये
7.सुदरू पुनेम, पदनाम- कुतुल एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम),इनाम-5 लाख रुपये
8.लिंगे कुंजाम उर्फ सुमित्रा, पदनाम- पीपीसीएम (ओडिशा राज्य कमेटी एसजेडसीएम कार्तिक का सुरक्षा गार्ड, इनाम-5 लाख रुपये
9.पाले उईका, पदनाम- प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्य, इनाम-2 लाख रुपये
10.सुखराम उरसा उर्फ गंगा, पदनाम- प्लाटून न0 11 पार्टी सदस्य, इनाम-2 लाख रुपये
11.दिनेश करटाम उर्फ बामड़ा,पदनाम- दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम-2 लाख रुपये
12.शंकर पोडियाम,पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर,इनाम-2 लाख रुपये
13.सुखराम पोडियम, पदनाम- पेद्दाजोजेर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, इनाम-2 लाख रुपये
14.मुन्ना पोयाम, पदनाम-दुरधा आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष, इनाम-2 लाख रुपये
15.सुखमती बोड्डू, पदनाम- कमकानार आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, इनाम-2 लाख रुपये
16.लक्ष्मण गोंदे उर्फ डेंगा, पदनाम-मोसला आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनाम-2 लाख रुपये
17.लक्ष्मण हेमला, पदनाम- कडेनार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनाम-2 लाख रुपये
18.अर्जुन बोड्डू, पदनाम- कमकानार आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनाम-2 लाख रुपये
19.पण्डरू मड़कम उर्फ सलीम, पदनाम- एओबी अन्तर्गत पार्टी सदस्य, इनाम-1 लाख रुपये
20.राजू कुरसम उर्फ दुरूम, पदनाम- पश्चिम बस्तर डिवीजन पार्टी सदस्य, इनाम-1 लाख रुपये
21.मोती उरसा, पदनाम-भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
22.सोमारू मड़कम, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, इनाम-01.00 लाख रूपये
23.संतो पोड़ियाम ऊर्फ संतोषी ऊर्फ शांति, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, इनाम 01.00 लाख रूपये
24.हिड़मा माड़वी ऊर्फ गुड्डी, पदनाम- मद्देड़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, इनाम-01.00 लाख रूपये
25.सुखमती उरसा, पदनाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्य, इनाम-01.00 लाख रुपए
26.चमरू ओयाम, पदनाम- मोसला आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, इनाम-01.00 लाख रूपये
27.पण्डरू बड़दी, पदनाम परकेली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
28.पायकू ओयाम, पदनाम- दुरधा आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
29.सुखराम तेलम, पदनाम- दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ‘”ए” सेक्शन कमाण्डर
30.जग्गू पोडियम, पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
31.सन्नू कुरसम, पदनाम परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
32.राजू हेमला,पदनाम- फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
33.फगनू मड़कम उर्फ मल्लेश, पदनाम-परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
34.सुरेश कुरसम, पदनाम- परकेली आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
