मूक पत्रिका बालोद। राज्यपाल डेका ने दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री यादव ने बताया, बालोद जिले के दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 के भव्य शुभारंभ का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने स्काउट्स ध्वज फहराकर जंबूरी का विधिवत शुभारंभ किया।
पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुँचे रोवर–रेंजर सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन, राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह, जिला आयुक्त राकेश यादव, शिक्षा सचिव, लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी तथा संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
