मूक पत्रिका बेमेतरा – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पत्रकारों से कहा कि वी बी जी राम जी योजना में हर गरीब को रोजगार मिले और उसकी गरिमा का सम्मान होगा गरीब, जनजाति और पिछड़ा को रोजगार मिले, उसके लिए यह क़ानून आया है। ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। यह पूरा बिल महात्मा गांधी जी की भावना के अनुरूप है और राम राज्य की स्थापना के लिए लाया जा रहा है।
आखिर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को विकसित भारत और भगवान् राम के नाम से इतनी नफरत क्यों है? कांग्रेस कितनी भी साजिश रच ले, देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ बन कर रहेगा नई योजना में काम के दिन ज्यादा होंगे तो साथ ही मजदूरों को पारिश्रमिक भी जल्दी मिलेगा। हर ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। वन क्षेत्र में काम करने वाले ST कामगारों को 25 दिन का रोजगार और अधिक मिलेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा पर सबसे अधिक खर्च मोदी सरकार ने किया है। मनरेगा पर अब तक 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए जिसमें मोदी सरकार ने 8.53 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रोजगार योजना का नाम पहले से महात्मा गाँधी जी के नाम पर नहीं था। 1980 में इंदिरा गांधी ने सभी पुरानी रोजगार योजनाओं को मिला कर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम योजना का नाम दिया जिसे राजीव गाँधी ने जवाहर रोजगार योजना का नाम दे दिया। सोनिया-मनमोहन की सरकार ने 2004 में इसे NREGA नरेगा कर दिया गया जिसे फिर 2005 में MNREGA मनरेगा किया गया। कांग्रेस की सरकार ने जब जवाहर रोजगार योजना का नाम बदला था तो क्या यह पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान नहीं था?
इसी तरह, आवास योजना का नाम पहले ग्रामीण आवास योजना था, राजीव गांधी ने 1985 में इसका नाम बदल कर इंदिरा आवास योजना कर दिया था। अप्रैल 2005 में कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना कर दिया। हर योजना में इन्होंने गाँधी (एक परिवार) -नेहरू के नाम जबरन डाले। मोदी सरकार में नाम नहीं, काम बोलता है।
वीसी जी राम जी बिल में प्रावधान किया गया है कि बुआई और कटाई के मौसम में 60 दिन काम बंद कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बुआई और कटाई के समय मजदूरों की कमी नहीं होने देना है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने या किसी के नाम पर योजना का नामकरण नहीं किया, बल्कि उन्होंने इसे सेवा से जोड़ा राजभवन लोकभवन राजपथ – कर्तव्य पथ रेस कोर्स रोड लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) सेवा तीर्थ नाम रखा गया है पत्रकार वार्ता की शुरुआत में प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने उक्त योजना के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी इस अवसर पर प्रदेश रजक कार बोर्ड के अध्यक्ष पहलाद रजक प्रदेश संयोजक एफ पी ओ हर्षवर्धन तिवारी जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी सहित प्रणीश रजक राजेश ठाकुर राजेश जैन तानसेन पटेल
सहित अन्य लोग मौजूद रहे
