मूक पत्रिका रायपुर – देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राष्ट्रीय पायनियर ने पत्रकारिता जगत में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए ए.एन. द्विवेदी को हिन्दी संस्करण के साथ-साथ “The Pioneer” के अंग्रेज़ी संस्करण का भी संपादक नियुक्त किया है।
नई ज़िम्मेदारी मिलने पर ए.एन. द्विवेदी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान की गरिमा बनाए रखते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने शुभचिंतकों, वरिष्ठजनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उनके स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। भविष्य में भी उन्होंने सभी से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
उनकी नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
