दैनिक मूक पत्रिका बरमकेला – सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत आने वाले जामछापर के कृषक सुरेश चौहान के सुपुत्र प्रमोद चौहान के अग्निवीर प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने गृहग्राम आगमन पर ग्राम जामछपर, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़ बिलाइगढ में हर्ष और गर्व के साथ भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही प्रमोद चौहान गांव पहुंचे, परिजनों और ग्रामवासियों ने पुष्पमालाओं, तिलक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि एक साधारण परिवार के बेटे का अग्निवीर बनना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे गांव के अन्य युवाओं को भी सेना में जाने और देशसेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह के दौरान परिजनों की आंखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था, वहीं ग्रामीणों ने प्रमोद चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
