दैनिक मूक पत्रिका दंतेवाड़ा – शासकीय कन्या आश्रम शाला फ़रसपाल में बीते रविवार को स्कूल बैग का वितरण किया गया । बैग वितरण के दरम्यान जनपद सदस्य पवन कर्मा ने छात्राओं को भविष्य की तैयारी और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते कहा कि निरंतरता से सफलता मिलती है। आप सभी उच्च शिक्षित होकर देश और दुनिया में साबित करें। स्कूल बैग वितरण के दौरान संस्था परिवार के सदस्य मौजूद और उपहार पाकर छात्राएं बेहद प्रसन्न थी ।
