“मास्टर ट्रेनर द्वारा स्वयंसेवी शिक्षकों को सिखाई गई बारीकियां असाक्षरों को बुनियादी भाषा व संख्या ज्ञान देना जरूरी”
दैनिक मूक पत्रिका तिलाईकुडा – उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत स्वंयसेवी शिक्षकों का जोन स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें सात दिसंबर को होने वाले उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक आकलन परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें असाक्षरों को परीक्षा में शामिल करने व उन्हें नियमित कक्षाएं लेकर प्रारंभिक भाषा और संख्यात्मक ज्ञान कराने ज़ोन स्तर पर स्वयं सेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ।

जोन स्तरीय मास्टर ट्रेनर नुतेश्वर चंद्राकर एंव खिलावन मिर्चण्डेय द्वारा उल्लास एंव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सभी के लिए शिक्षा की जानकारी विस्तार के साथ दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि असाक्षरों को बुनियादी भाषा, संख्या ज्ञान कराके आगामी परीक्षाओं के लिए पारंगत बनाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण की विभिन्न बारीकियां, किस प्रकार से हमें जमीनी स्तर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सम्पादित करना है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। उपरोक्त कार्यक्रम में फूलमती नेताम संकुल प्राचार्य, हिरऊ ध्रुव प्राचार्य तिलाइकुडा,खेवेंद्र ठाकुर एंव डोमेन्द्र पांडेय जोन प्रभारी सहित संकुल समन्वयके के रूप में आकाश सोनी,चैतराम सेन,नीलेश सोनी उपस्थित रहे।
