दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा- श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की मार्गदर्शन में व श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की दिशा निर्देश पर नालसा एवं सालसा द्वारा चलाये जा रहे योजना के अंतर्गत मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अधिकार मित्र संजीव शर्मा जो थाना-दाढ़ी में विधिक सहायता व सलाह हेतु नियुक्त है उनके द्वारा ग्राम मोढ़े, थाना दाढी, जिला-बेमेतरा में निवासरत कपिल साहू को मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की जानकारी देने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती शारदा साहू, उम्र 23 वर्ष के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने की जानकारी देने पर श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा द्वारा पीड़ित पक्ष की कार्यवाही करते हुए अधिकार मित्र को निर्देशित करते हुए पीडित महिला को सखी वन स्टॉप के कर्मचारियो माध्यम से पीड़िता की मानसिक स्वास्थ्य की जॉच जिला चिकित्सालय, बेमेतरा में मानोरोग विशेषज्ञ द्वारा करवाकर पीड़ित व्यक्ति की जाँच उपरांत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बेमेतरा के आदेश उपरांत मानसिक उपचार हेतु मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर रिफर किया गया।
