दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के तेज़तर्रार एवं निर्भीक पत्रकार लक्ष्मण राजपूत को पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति में जिला उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन राजपूत की अनुशंसा पर की गई है।
समिति के प्रदेश महासचिव नारायण घृतलहरे ने बताया कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। साथ ही अमर कुमार तिवारी को बेमेतरा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्षरत रहेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने हेतु समर्पित रहेंगे।
