दैनिक मूक पत्रिका सामरी – आदिवासी जनजागरण विकास मंच के नेतृत्व में संविधान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 12 समाज प्रमुखों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस के सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने व्यवस्था से लेकर संचालन तक कार्यक्रम को दिशा दी।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए खसरू बुनकर ने कहा कि देश का संविधान आज कुछ चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा—संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों की ढाल है। अगर इसे कमजोर करने की कोशिशें होती हैं तो समाज को एकजुट होकर खड़े रहना होगा। इसकी रक्षा करना हर नागरिक का पहला कर्तव्य है। उनकी इस अपील का सभी ने तालियों की गूंज के साथ समर्थन किया।

इधर, आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता एवं नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। लेकिन खसरू बुनकर ने उन्हें फ़ोन के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा। राजेंद्र भगत ने संविधान दिवस पर प्रेरक संदेश देते हुए समाज को जागरूक और संगठित रहने की अपील की, जिसे मंच पर मौजूद लोगों ने गर्मजोशी से स्वीकार किया।
कार्यक्रम में समाज प्रमुखों में संजीता नगेसिया, डीडीसी घनश्याम नगेसिया, गोपाल बुनकर, मनबहाल, बघु, बिरिजिया, बृजकिशोर, अमर देव, रवि, राजेश कोरवा, सुनील चेरवा और मदन राम सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी ने संविधान की मूल भावना, समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया।
