मूक पत्रिका रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, जो उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ-साथ धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें तत्काल प्रभाव से इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।
सूत्रों की मानें तो लगातार उठ रहे विवाद, सवालों और खबरों के दबाव के बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। आदेश मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी हुआ है और प्रशासनिक गलियारों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है।
खबर का असर: सत्ता के ‘दामाद बाबू’ से छीना गया विभाग
सरकारी हलकों में तीर्थराज अग्रवाल को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। अब अचानक उन्हें धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए जाने को सरकार की बैकफुट कार्रवाई माना जा रहा है।
फिलहाल सरकार के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि बढ़ते विवाद के बीच प्रशासन ने कदम पीछे खींच लिए हैं।
