दैनिक मूक पत्रिका बेमेतरा – जिला के ग्राम लोलेसरा में आयोजित संत समागम मेला स्थल पर आमीन माता महिला मंडल द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जा रहा है। महिला मंडल की सदस्याएं प्रतिदिन श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए रोटी, सब्जी एवं चावल तैयार करने में सहयोग प्रदान कर रही हैं।

इस सेवा कार्य में शामिल माताएं पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ स्वेच्छा से प्रतिदिन अपना योगदान दे रही हैं। बिना किसी स्वार्थ के किया जा रहा यह प्रयास सामाजिक एकता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
महिला मंडल की इस निस्वार्थ सेवा से संत समागम में शामिल श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है, वहीं ग्राम लोलेसरा में सामाजिक सहभागिता और सेवा की भावना को भी मजबूती मिल रही है। स्थानीय लोगों एवं आयोजकों ने आमीन माता महिला मंडल की माताओं के इस अनुकरणीय कार्य की सराहना की है।
