दैनिक मूक पत्रिका नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही हमारे शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ठंड लगना, हाथ-पांव ठंडे होना, सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में हमारी डाइट का सही चुनाव बहुत जरूरी हो जाता है।अगर आप चाहते हैं कि यह सर्दी का मौसम आप फिट और स्वस्थ रहें, तो अदरक को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद है। अदरक सिर्फ टेस्ट बढ़ाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है।
अदरक में थर्मल गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। सर्दियों में हाथ-पांव ठंडे होना, ठिठुरन महसूस होना या सर्दी लगना आम है। अदरक इन समस्याओं को कम करता है। इसलिए ठंड में अदरक वाली चाय या काढ़ा पीना बेहद लाभकारी माना जाता है।
अदरक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। रोज थोड़ी मात्रा में अदरक खाने से आप सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन और खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए ज्यादा मजबूत बनते हैं।
सर्दियों में पाचन धीमा हो जाता है, जिससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं होती हैं। अदरक पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। खाना से पहले या बाद में अदरक लेना पाचन को बेहतर बनाता है और पेट हल्का रखता है।
ठंड में गले में खराश, खांसी और बलगम बढ़ जाता है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन कम करते हैं और राहत देते हैं। अदरक वाली चाय या अदरक के साथ शहद मिलाकर गर्म पानी पीना इससे आराम दिलाता है।
अदरक शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इससे ठंड में ब्लड के धीमे बहाव से होने वाली सुन्नता, दर्द या थकान कम होती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और आप ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
अदरक नेचुरल पेन रिलीवर की तरह काम करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों के तनाव और शरीर के किसी भी दर्द को कम करने में मदद करते हैं। नियमित अदरक खाने से क्रोनिक दर्द में भी राहत मिल सकती है।
