दैनिक मूक पत्रिका बीजापुर – विधायक विक्रम मांडवी जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की व्यवस्था का निरीक्षण करने हेतु धान उपार्जन केंद्र मिरतुर भैरमगढ़ एवं जांगला पहुंचे केंद्रों में उपस्थित किसानों से खरीदी हेतु की गई व्यवस्था टोकन प्राप्ति से लेकर धान विक्रय एवं राशि भुगतान के संबंध में चर्चा की। मंडावी ने केंद्र में उपस्थित समिति कर्मचारियों से कुल पंजीकृत किसान अब तक बेचे गए किसानों की संख्या केंद्र में नए एवं पुराने बारदानों की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की है उपार्जन केंद्र जांगला मे कुछ किसानों का गिरदावरी में सुधार हेतु तहसील से निराकरण हेतु समिति प्रबंधक को निर्देशित किये इस वर्ष जिले में कुल 20, 351 कृषकों ने अपने 47231.83 हेक्टेयर का पंजीयन कराया है गत वर्ष जिले में 18033 किसानों ने अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया था अभी तक जिले में 3271 किसानों ने 177386 क्विंटल धान बिक्रय किया है धान की राशि का भुगतान दो से तीन दिवस में कृषकों के खाते में ऑनलाइन जमा हो रही है जिले में प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से खरीदी की जा रही है पारदर्शी खरीदी व्यवस्था के तहत जिले के औसत ऊपज 15 क्विंटल से अधिक टोकन धारी कृषकों का टोकन में ही सत्यापन किया जा रहा है जिले में की गई खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट भी नजर आ रहे हैं आगामी दिवस में खरीदी में और अधिक तेजी आएगी पूरी व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग जिले के कलेक्टर संदीप मिश्रा स्वयं कर रहे हैं ताकि कृषकों को धान विक्रय में कोई परेशानी ना हो ।
