मूक पत्रिका बेमेतरा नवागढ़ @ छत्तीसगढ़ – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय- नवागढ़ में प्राचार्य अलकनंदा मेश्राम के मार्गदर्शन में कक्षा 12वीं के छात्राओं को विदाई दिया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर फूल माल्यार्पण और गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत ही तत् पश्चात् स्कुली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत सहित अलग अलग वाद्य वादन ,कविता पाठन,तथा सामुहिक नृत्य कर भविष्य में एक यादगार पल के रूप में संजोए रखने व आगामी भविष्य में किसी भी फिल्ड में अपनी एक पहचान बनाए रखने व उज्जवल भविष्य की ओर कदम आगे बढ़ाने की भी मार्ग दर्शन किया। बच्चे अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि को कभी नही भूल सकते। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान कक्षा- 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्राओं द्वारा अपने सीनियर के लिये गीत,कविता,और नृत्य भी प्रस्तुत किये गये और सीनियर छात्राओं के यादगार के लिए 12वीं सीनियर छात्राओ के लिए भी गीत संगीत प्रतिस्पर्धा रखा गया जिसमे बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। विदाई समारोह में सुशीला सोनी,मेनका सोनी,वर्षा वर्मा,प्रतिमा बनाफर मैम ,मोरध्वज गायकवाड, लोकेश्वर साहू, दिग्विजय वारे सर उपस्थित रहे। सभी शिक्षको ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये मेहनत और लगन से अच्छे अंक से पास होने की शुभकामना दिये।
